Uttarakhand News

उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी, ये मौका हाथ से ना जाने देना

Ad

Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तरखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने सहायक भंडारी के 24 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं के पास 17 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है। जानकारी के मुताबिक,आवेदन प्रक्रिया के खत्म होने के बाद आवेदन पत्र में सुधार के लिए मौका दिया जाएगा, जिसके लिए विंडो 21 से 23 अप्रैल 2024 तक खुली रहेगी। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी उ.प्र. शिक्षा परिषद् /उत्तराखण्ड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण की राष्ट्रीय परिषद् से किसी इंजीनियरिंग व्यवसाय में सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए या फिर किसी इंजीनियरिंग ट्रेड में राष्ट्रीय शिशिक्षुक्ता सर्टिफिकेट प्राप्त हो। इसके अलावा उसे हिंदी व कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान हो। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2024 से शुरू हो गई है।

आवेदन शुल्क पर नजर डाले तो General/OBC के लिए 300 रुपये, और SC/ST/PWD/EWS के लिए 150 रुपये रखा गया है। अगर कोई ORFAN अप्लाई करता है तो उससे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए https://sssc.uk.gov.in/files/scan20_(1).pdf

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top