Udham Singh Nagar News

सचिवालय में नौकरी, फिर भी नहीं छोड़ा सपना…अब बने डिप्टी कलेक्टर

Ad

UKPSC2024 | FarazMiyan | DeputyCollector | Sitarganj | UdhamSinghNagar | UttarakhandPCS | SuccessStory | ReviewOfficer | TourismDepartment | GovernmentJob | CompetitiveExams | CivilServices | Motivation | Inspiration | CareerSuccess | UKSSSC | LowerPCS | MBA | UttarakhandNews : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी फराज मियां ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की अपर पीसीएस-2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार, क्षेत्र और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

फराज मियां वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय के पर्यटन विभाग में समीक्षा अधिकारी (रिव्यू ऑफिसर) के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल किया।

फराज का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही रणनीति को अपनी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कई किताबें पढ़ने के बजाय चुनिंदा पुस्तकों का बार-बार अध्ययन किया और उत्तराखंड सामान्य ज्ञान तथा समसामयिक घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य से जुड़े विषयों की बेहतर समझ के लिए वह नियमित रूप से स्थानीय हिंदी समाचार पत्र पढ़ते थे। उनके अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थानीय मुद्दों और समसामयिक घटनाओं की जानकारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

फराज मियां इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने यूकेएसएसएससी की कनिष्ठ सहायक परीक्षा पास की थी। वर्ष 2024 में आयोजित सचिवालय समीक्षा अधिकारी परीक्षा में उन्होंने प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की। वहीं वर्ष 2025 में निर्वाचन आयोग की समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा वह यूकेपीएससी की लोअर पीसीएस परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं…जिसका साक्षात्कार जल्द प्रस्तावित है।

फराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, सितारगंज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजकीय पीजी कॉलेज, खटीमा से बीएससी और लखनऊ विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उनकी बहन वर्तमान में जीआईसी नैनीताल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। फराज की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top