Uttarakhand News

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती

Ad

Uttrakhand job vacancy:- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा युवाओं के लिए 370 रिक्त पदों पर सीधे भारती कराई जा रही है। समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। साथ ही आयोग द्वारा यह भी कहा गया कि रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

कब करें आवेदन

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीद्वार 25 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च रखी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इन पदों पर निकली भर्ती

यूकेएसएसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंप्लाइबिलिटी स्किल के 24, कला-गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस के 8, कॉस्मेटोलॉजी के 8, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 6, टर्नर के 6, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नोलॉजी के 5, ड्राफ्टमैन मैकेनिक के 4, प्लंबर के 3, कंप्यूटर ऑपरेशन के 2, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के 2, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर के 2, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाएंसेज के 2, पेंटर जनरल के 2, कारपेंटर का 1, ड्रेस मेकिंग व सर्वेयर के 1–1 पदों पर भर्ती की जायेगी।

आवेदन शुल्क

विभाग द्वारा जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित किए गए हैं।

यहां से प्राप्त करें जानकारी

आवेदन करने वालों के लिए आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर 9520991172, वॉट्सएप नंबर 9520991174 और ई-मेल आईडी [email protected] जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top