Jobs

उत्तराखंड के युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका, ये तारीख नोट करना मत भूलना

Ad

चम्पावत: उत्तराखंड में नौकरी का प्रयास कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब नौकरी आपके पास आ रही है यानी नौकरी मेले का आयोजन हो रहा है। ये मेला चंपावत में लग रहा है, जिसकी शुरुआत एक सितंबर से हो गईहै। जिले में 4 जगह पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मेले की खास बात ये है कि युवाओं को सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी मिलेगी। सेवायोजन विभाग चंपावत ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन कराया है। चंपावत में 1 एवं 2 सितंबर को विकासखण्ड कार्यालय लोहाघाट में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसके बाद 4 और 5 सितंबर को खंड विकास कार्यालय पाटी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। 6 और 8 सितंबर को खंड विकास कार्यालय बाराकोट में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इसके बाद 11 और 12 सितंबर को नगर पालिका टनकपुर में रोजगार भर्ती मेला होगा।

मेले में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों की भर्ती की जाएगी। सुरक्षा गार्ड के पद के लिए अभ्यर्थी के पास हाईस्कूल पास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसी तरह सुपरवाइजर के पद के लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा भी नोट कर लें। अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं के व्यय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अगर आप भी रोजगार पाना चाहते हैं तो तारीख याद रखें और मेले का हिस्सा जरूर बनें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top