Jobs

HCL में निकली भर्ती, ITI पास युवाओं के पास सुनहरा मौका

Ad

नई दिल्ली: नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खबर है।  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में जुड़ने का मौका आईटीआई पास युवाओं के पास है। कंपनी ने अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं। एचसीएल में निकली अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त 2023 है। इस भर्ती के तहत एचसीएल में ट्रेड अपरेंटिस के 184 पदों को भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नोटिस में बताया गया है कि डिप्लोमा/बीई/बीटेक या इसके समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री वाले कैंडिडेट ट्रेड अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते। साथ ही बीए/बीएससी/बीकॉम जैसी हायर डिग्री होल्डर्स को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेटेज नहीं मिलेगा। ट्रेड अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं मेट (माइन्स)-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। जबकि अन्य पद- 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।

एचसीएल वैकेंसी डिटेल

मेट (माइन्स)-10
ब्लास्टर (माइन्स)-20
डीजल मैकेनिक-10
फिटर-16
टर्नर-16
वेल्डर-16
इलेक्ट्रिशियन-36
ड्रॉफ्ट्समैन (सिविलियन)-4
ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिकल)-3
कोपा- 20
सर्वेयर-8
एसी एंड रेफ्रीजेशन मशीन- 2
मैसन (बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर)-4
कारपेंटर-6
हार्टिकल्चर असिस्टेंट-4
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स-4

नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top