Jobs

उत्तराखंड में डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए नौकरी, 253 पदों को पर होगी भर्ती को लेकर आया अपडेट

Ad

Job Alerts: Data Entry Operator Jobs: योग्य होकर भी बेरोजगारी से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए उत्तराखंड सरकार एक आकर्षक अवसर लेकर आई है। उत्तराखण्ड लाईवस्टाक डेवलपमेन्ट बोर्ड (यू.एल.डी.बी) द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत वित्तपोषित नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (NDLM) हेतु राजकीय पशुचिकित्सालयों में 253 डाटा एंट्री आपरेटरों की भर्ती की जा रही है। जिसके लिए पूरे उत्तराखंड के 9 जनपदों में रोजगार की तलाश कर रहे लोग आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती के लिए चयनित किए गए यह 9 जनपद उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल हैं। इन सभी जगहों पर यह भर्तियां आउटसोर्स पर आधारित होंगी। इन 253 पदों पर भर्ती हेतु सभी मध्यवर्ती शिक्षा प्राप्त लोग आवेदन कर सकते हैं। यह नौकरी उन बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्हें कंप्यूटर की मूल जानकारी है एवं हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग भी कर सकते हैं। 18 से 42 वर्ष के बीच की आयु वाले अभियार्थी ही आवेदन हेतु सक्षम होंगे। आपको बता दें कि यह अस्थाई तौर पर दी जाने वाली नौकरी है, जिसमें सभी अभियार्थी 11 माह की अवधि अथवा परियोजना अवधि पूर्ण होने तक नौकरी करेंगे। सभी इच्छुक अभियार्थी अपना पंजीकरण प्रयाग पोर्टल पर कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top