Jobs

रेलवे का NTPC परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट, जानें कैसे करें डाउनलोड

train
Ad

RRB NTPC Admit Card 2025:  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (CEN 05/2024) के पहले चरण CBT-1 परीक्षा के लिए कमर कस ली है। परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

RRB ने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी कर दी है। यह पर्ची उम्मीदवारों को बताती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। यह सुविधा उम्मीदवारों को समय रहते यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में मदद करती है।

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी 1 जून 2025 को उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर की सूचना पर्ची:

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्र की साइट)।

CEN नंबर 05/2024 के अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

उम्मीदवार पोर्टल में लॉगिन करें।

City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।

यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी, उसे डाउनलोड करें।

महत्वपूर्ण जानकारी

CBT-1 परीक्षा की तारीख: 5 जून 2025 से

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: 1 जून 2025

भर्ती का नोटिफिकेशन नंबर: CEN 05/2024

ADVERTISEMENTS Ad
To Top