Jobs

युवाओं के पास उत्तराखंड में नौकरी करने का मौका, नैनीताल बैंक ने निकाली भर्ती

Ad

हल्द्वानी: जिले में नौकरी का मौका युवाओं के पास है। नैनीताल बैंक (Nainital Bank) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को Nainital Bank की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) – 40 पदों पर ये भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक / स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक है। इस लिंक https://www.nainitalbank.co.in/english पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हल्द्वानी, देहरादून और उत्तर प्रदेश के नोएडा में क्षेत्रीय केंद्रों और देश के पांच राज्यों में कुल 165 शाखाओ वाले नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक के अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top