Jobs

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक में नौकरी का मौका, 100 पदों पर निकाली भर्तियां

Ad

हल्द्वानी: बैंक में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक ने 100 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली और आवेदन शुरू हो गए हैं। बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी द्वारा बताया कि विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में स्पेशल ऑफिसर आईटी के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ के दो, क्लर्क और कैशियर के 75 और टाइपिस्ट के आठ पद हैं।

अभ्यर्थियों के पास परीक्षा सेंटर सहूलियत के हिसाब से भरने का विकल्प होगा। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, देहरादून और रुड़की को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1500 रुपए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top