Jobs

UKSSSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, जुलाई में होगी परीक्षा !

Ad

UKSSSC: Jobs: Uttarakhand: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 63 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 अप्रैल 2025 तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन में कोई संशोधन करना हो, तो उसके लिए 5 मई से 7 मई 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा 6 जुलाई 2025 को संपन्न होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), रिकॉर्ड कीपर और कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35 पद, सहकारिता विभाग में 8 पद, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में 6 पद, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में 3 पद, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड में 2 पद, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) के 4 पद, उत्तराखंड सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर के 1 पद, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में सहायक लेखाकार का 1 पद, प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की में कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर का 1 पद, प्राविधिक शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार का 1 पद और आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में सहायक लेखाकार का 1 पद शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 5 अप्रैल से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top