Jobs

युवाओं के लिए अच्छी खबर, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर पद पर भर्ती निकली

Ad

नई दिल्ली: मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में आयुर्वेद डिपार्टमेंट ने आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है। पहले इन पद पर अप्लाई करने की डेडलाइन 10 जुलाई थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 20 जुलाई 2023 कर दिया गया है। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्थान में 652 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से 652 पदों को भरा जाएगा। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में बैचलर्स की डिग्री हासिल करने वाले इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इन पद के लिए 20 से 45 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र हैं। आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर पद आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये शुल्क रखा गया है। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 400 रुपये है। आरक्षित और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए भी शुल्क यही है।

ऐसे करें अप्लाई

  • इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा यानी recruitment.rajasthan.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर AMO एप्लीकेशन लिंक दिया होगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. अब एसएसओ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर लॉगिन करें और जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भर दें.
  • अब फॉर्म जमा कर दें.
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top