Election Talks

भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर रौतेला ने तेज किया जनसंपर्क, बोले जनता को है कमल के फूल पर भरोसा

Ad

हल्द्वानी: मेयर और हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने  कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि आज जिस प्रकार से कांग्रेस के नगर निगम में पार्षद भाजपा में आ चुके हैं क्योंकि उनका साफ तौर से कहना था कि भाजपा एक संगठित पार्टी है।

ADVERTISEMENTS Ad

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विकास करना नहीं जानती हैं।  उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विकास के मार्ग पर चल रहा है। शहर में अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बीछ चुकी है और कांग्रेस सिलेंडर 500 रुपए में देने की बात कर रही है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पीएम मोदी जी ने अपने दौरे पर हल्द्वानी को 2000 करोड़ रुपए की सौगात दी है। हम लोगों के पास विजन के साथ जा रहे हैं तो वही कांग्रेस का कोई विजन नहीं हैं, उनके पास केवल विरोध करने के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में परिवर्तन होगा और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार बनेगी।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top