Election Talks

भाजपा ने लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट और हल्द्वानी से जोगिंदर रौतेला को बनाया उम्मीदवार, आंकड़े देखें

Ad

हल्द्वानी: कुछ देर पहले भाजपा ने अपने दूसरी सूची जारी की है और इसमें 9 प्रत्याशियों के नाम है। लालकुआं में नवीन दुम्का की जगह डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है तो वहीं हल्द्वानी सीट पर एक बार फिर मेयर जोगिंदर रौतेला पर भरोसा जताया गया है। इसके अलावा रुद्रपुर सीट पर शिव अरोड़ा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विधायक राजकुमार ठुकराल कई बार विवादों में रहे थे और इस वजह से उन्हें टिकट से वंचित रहना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बात लालकुआं विधानसभा सीट की करें तो डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट 14 जनवरी को भाजपा में दोबारा शामिल हुए थे। साल 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में वह निर्दलीय मैदान पर उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय विधायकी की दावेदारी पेश की थी लेकिन अंतिम वक्त में वह भाजपा में शामिल हुए और अब उन्हें टिकट भी मिल गया है।

बता नवीन दुमका की करें तो वह सबसे पहले विधानसभा चुनाव साल 2012 में लड़े थे। तब उन्हें लालकुआं विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार निर्दलीय प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को जनता ने क्षेत्र का विधायक चुना था। इसके बाद साल 2017 में नवीन चंद्र दुमका को जीत मिली। उन्होंने 44293 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27108 वोटों के बहुत बड़े मार्जिन से हराया था। यानी पिछले विधानसभा चुनाव में आमने-सामने रहे नवीन दुम्का और हरीश चंद्र दुर्गापाल को पार्टी ने टिकट नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top