Chamoli News

जोशीमठ के लिए हर मिनट अहम…जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की तैयारी

Ad

देहरादून: जोशीमठ को लेकर अब एक एक मिनट भी बेहद अहम है। ऐसा खुद उत्तराखंड मुख्य सचिव ने कहा है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने लगातार हो रहे भू धंसाव को देखते हुए ये बात कही है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रों के उन सभी भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं, जो अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कई मकानों मों दरारे आ चुकी हैं और उनमें रह पाना असंभव है। जिसके बाद लगातार शासन प्रशासन द्वारा अपनी तरफ से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रभावित परिवारों को अविलंब सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में शासन में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। जहां समस्त अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र को अविलंब खाली कराए जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोगों के लिए नए स्थान पर पेयजल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top