Champawat News

चंपावत में पत्रकार के साथ लूटपाट, अधमरा कर हाईवे किनारे फेंका

Source - Khabar Uttarakhand
Ad

लोहाघाट: जनपद चंपावत से एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। बता दें कि अमर उजाला के एक पत्रकार के साथ मारपीट की गई है। पहले उसके साथ लूटपाट हुई। बाद में उसे अधमरा कर हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद से पत्रकारों में रोष है। इसी कड़ी में अब पत्रकारों ने साथ मिलकर मामले की शिकायत डीजीपी अशोक कुमार समेत जिले के कप्तान और लोहाघाट थानाध्यक्ष को दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बारे में बात करें तो 15 मार्च को देर शाम चंपावत से अपने घर लोहाघाट वापस आ रहे अमर उजाला के पत्रकार गिरीश सिंह बिष्ट के साथ नेशनल हाईवे में कार सवार युवकों के द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लोहाघाट क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने थाने में जाकर मामले की जानकारी दी। लोहाघाट थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान के माध्यम से चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पिंचा को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान सभी ने अराजक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की। पत्रकारों का कहना था कि किसी भी पत्रकार के ऊपर उत्पीड़न या हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस घटना की सूचना उत्तराखंड के डीजीपी को भी दे दी गई है। उन्होंने जल्द से जल्द अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस मामले से सभी पत्रकार नाराज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top