Uttarakhand News

बड़ी खबर, सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, गंभीर रूप से चोटिल

Ad

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर गायक और विश्व पटल पर उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरने की वजह से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जुबिन नौटियाल की कोन्ही टूट गई तो पसलियों में क्रेक आया है। वहीं सिर पर भी चोट लगी है। मुंबई के अस्पताल में भर्ती जुबिन का ऑपरेशन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के पीआर ने सिंगर के साथ हुए हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि शुक्रवार की सुबह वह सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें दाएं हाथ के ऑपरेशन की सलाह दी है। फिलहाल वह पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top