Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी जूही कांडपाल को मुंबई से आया बुलावा, डांस इंडिया डांस में बेटी दिखाएगी जलवा

हल्द्वानी निवासी जूही कांडपाल को मुंबई से आया बुलावा, डांस इंडिया डांस में बेटी दिखाएगी अपना जलवा
Ad

हल्द्वानी: हर किसी के अंदर कोई ना कोई हुनर होता है। लेकिन फिर भी हर कोई आगे नहीं बढ़ पाता। कोई कोई तो अपनी जगह पर अटक कर रह जाता है। हुनर को मंच तक पहुंचाने के लिए मेहनत, संकल्प और सपनों के प्रति इमानदारी बरतने की जरूरत होती है। हल्द्वानी निवासी जूही कांडपाल ने भी सपनों की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। जूही का चयन जी टीवी के चर्चित रियलिटी शो डास इंडिया डांस के लिए हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हल्द्वानी के आदर्श नगर गली नंबर सात में रहने वाली जूही कांडपाल कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। जूही इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में पढ़ती है तथा नुपुर केंद्र से कत्थक नृत्य सीख रही हैं। आजकल के बच्चे किसी से पीछे नहीं है। जूही भी पढ़ाई के साथ साथ डांस में खूब मेहनत कर रही है। बेटी ने खुद का यूट्यूब चैनल भी खोल रखा है। जिसे वह निजी रूप से संचालित करती है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जी टीवी की ओर से डीआईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए तो जूही ने भी आवेदन किया। अब फाइनल राउंड के लिए जूही का ऑडिशन हुआ और सलेक्शन भी हो गया है। 12 अप्रैल को मुम्बई में उनकी प्रस्तुति होनी है। जूही के पिता सिविल इंजीनियर बीसी कांडपाल ने बताया कि मुंबई आने जाने का सारा खर्चा कंपनी द्वारा दिया जाएगा। एक बेटी ने हल्द्वानी के हुनरमंद लोगों को राह दिखाई है कि आप कैसे मेहनत कर आगे पहुंच सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top