
Haldwani Weather | Uttarakhand Heatwave | Temperature Rise | Summer Alert : तराई-भाबर क्षेत्र में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के मध्य में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है…जिससे भीषण गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है।
गुरुवार को हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया…जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ में कमी साफ देखी जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।
अगर तापमान बढ़ने का यही सिलसिला जारी रहा…तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें और पानी का अधिक सेवन करें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।






