Chamoli News

जर्मनी की यूनिवर्सिटी से PHD करेगी पहाड़ की ज्योति बिष्ट…हो गया चयन

Ad

चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने जब जब मौका आया है, तब-तब सबको चौंकाया है। चाहे विदेश में देश का नाम रोशन करने की बात हो या देश में रहकर बड़े बड़े अहम पदों की जिम्मेदारियों को संभालना हो…बेटियों ने हमेशा एक कदम आगे आकर अपना दायित्व पूरा किया है। अब चमोली की ज्योति बिष्ट ने प्रदेशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि चमोली जिले के देवाल विकासखंड में देवसारी की निवासी ज्योति बिष्ट का चयन जर्मनी के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी फ्रेडरिक शिलर यूनिवर्सिटी जेना (येना) में पीएचडी के लिए हो गया है। शिक्षा की बात करें तो ज्योति की प्रारंभिक पढ़ाई देवाल से पूरी हुई। जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय का रुख किया।

इसके उपरांत ज्योति ने रसायन शास्त्र विषय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और साथ ही b.Ed की डिग्री गोपेश्वर डिग्री कॉलेज से हासिल की। फिलहाल वह दिल्ली की नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री से शोध कर रही है। मेहनत, अनुशासन और होशियारी के चलते अब ज्योति का चयन जर्मनी के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top