Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड PCS-J में बाजपुर के ज्योति सिंह कश्यप को मिली सफलता

Ad

Jyoti Singh Kashyap and Gunjan sisodiya selection in Uttarakhand PCS-J:- उत्तराखंड में राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को पीसीएस के परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार ने बताया कि पीसीएस जे की मुख्य लिखित एवं कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन पांच दिसंबर से नौ दिसंबर के बीच किया गया था। जबकि साक्षात्कार 30 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित किया गया था। साक्षात्मकार में 55 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस के बाद पीसीएस जे में चयनित 16 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची सोमवार को आयोग द्वारा वेबसाइट www.psc. uk.gov.in पर जारी कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बाजपुर के ज्योति सिंह कश्यप को मिली 9वीं रैंक

सोमवार को आयोग द्वारा जारी की गई 16 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची में बाजपुर के ज्योति सिंह कश्यप का नाम भी शामिल है। बाजपुर के मोहल्ला आलापुर निवासी हीरा- लाल तुरैहा के होनहार पुत्र ज्योति सिंह कश्यप का उत्तराखंड न्यायिक सेवा में चयन हुआ है। उन्होंने इस परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त की है।

बता दें कि अभी ज्योति हरिद्वार में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। ज्योति ने कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा इंटर कालेज बाजपुर से पूरी की है। इस के बाद उन्होंने राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर से एमए किया। वर्ष 2010 में ज्योति ने अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर साल 2013 में एलएमएम किया था। इस से पहले ज्योति आइएमटी काशीपुर में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दें चुके हैं। वर्तमान में वह कुमाऊं यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा से पीएचडी भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top