Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने दिया राजमार्ग खुलने का अपडेट, अल्मोड़ा जाने वाले ध्यान दें

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में बारिश की वजह से 65 सड़कें बंद हैं जिसमें 6 राजमार्ग हैं, और एक जिला मार्ग है जबकि 58 ग्रामीण मार्ग बंद है। इन मार्गों को खुलवाने के लिए प्रशासन की जेसीबी लगी हुई है। वहीं कुछ देर पहले नैनीताल पुलिस ने अपडेट दिया है।  खैरना से क्वारब के बीच में जगह-जगह रोड पर मलवा आने से उक्त मार्ग अवरूद्ध था। स्थानीय पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से जेसीबी से मलवा हटाया गया है, अब  खैरना से क्वारब-अल्मोड़ा वाला राजमार्ग खुल गया है। सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां आ-जा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top