Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी पुलिस ने 3.50 लाख की पकड़ी शराब तो एसएसपी भट्ट से मिला पुरस्कार

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट के दिशा-निर्देशानुसार कालाढूंगी पुलिस ने 3,50000/- रू की 90 पेटी गुलाब मार्का देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। आचार संहिता लगने के बाद शराब तस्कर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं । चुनावों में शराब का इस्तेमाल होता है और इसलिए पुलिस सतर्क है।नशे के विरुद्ध अभियान एवं आगामी चुनाव के दृष्टिगत लगातार थानों /चौकी के बैरियरों पर चैकिंग के अंतर्गत नशे के सप्लायरों पर कड़ी निगरानी* किये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को हरबश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी , बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में राजवीर नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बेल पड़ाव के द्वारा मय पुलिस बल के चौकी बेल पड़ाव बैरियर पर चैकिंग के दौरान Pickup संख्या UK 19CA 0503 को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन से 204 बोतल , 840 आधे , 1824 पव्वे देसी शराब कुल 90 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का कीमत लगभग 350000 बरामद* की गई।

चौकी प्रभारी बेल पड़ाव संजय बृजवाल द्वारा बताया कि पूछताछ पर विदित हुआ उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में शराब को कोटाबाग ऊंचे दामों में बेचने के फिराक में था जिसे चौकी बेलपड़ाव थाना कालाढूंगी पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मोतियाज पुत्र मुख्तयार निवासी शिवलालपुर रामनगर के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम को 2000 रुपए ईनाम देने की घोषणा एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा की गई है।


पुलिस टीम-
1- श्री संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बेल पड़ाव
2- SI विजय कुमार
3- कांस्टेबल रविन्द्र चीमा
4- कांस्टेबल गुरदीप
5- कांस्टेबल लेखराज
6- कांस्टेबल हरपाल
7- कांस्टेबल अमरेंद्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top