Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आफत बन के आई गुरुवार की रात, कलसिया नाला उफनाने से घरों में घुसा पानी

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तो वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों के घरों और सड़कों में पानी भर रहा है। जिसके कारण अन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और एक बार फिर हल्‍द्वानी में गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद कलसिया नाला उफान पर आ गया।  तेज बारिश के चलते कलसिया और देवखड़ी नाले भारी उफान पर आ गए हैं। इससे नाले के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।  ( Rainfall in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

घरों में घुसा पानी

बृहस्पतिवार रात करीब 10:45 बजे दोनों नाले उफान पर आ गए। देखते ही देखते इन्होंने विकराल रूप धारण कर लिया। नालों के बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। लोग पूरी रात अपने घरों में घुसे पानी को साफ करने में लगे रहे। हर किसी का कहना था कि 29 सास में पहली बार कलसिया नाला इतने उफान पर आया है। तो वहीं सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और तुरंत नाले के आसपास रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। ( kalsiya drains water overflows, entered in houses )

लोगों को इंटर कॉलेज काठगोदाम पहुंचाया गया

देर रात नाले का पानी कम हो गया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही। कलसिया से खाली कराए गए लोगों को नगर पालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम पहुंचाया गया है। यहीं उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। देर रात विधायक सुमित हृदयेश भी कलसिया और देवखड़ी नाले के पास पहुंचे। और वहां रह रहे लोगों का हाल जाना और सभी को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सुमित हृदयेश का कहना है कि उन्होंने पहले ही रकसिया और कलसिया नालों के पास रिटर्निंग वॉल बनाने की बात कही थी जिसकी अनदेखी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top