Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित, हल्द्वानी निवासी कंचन जोशी बनीं इंटर टॉपर

Ad

Uttarakhand News: Uttarakhand Board Exam result: Kanchan Joshi Topper: Inter: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। और एक बार फिर राज्य की बेटियां ने अपना लोहा मनवाया है। हल्द्वानी की रहने वाली कंचन जोशी ने इंटर में 500 में से 488 अंक प्राप्त करके शहर का नाम रोशन कर दिया है। कंचन ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कंचन का रोल नं. 24374105 है। कंचन हरगोविंद सुयाल की छात्रा हैं। और परिणाम घोषित होते ही कंचन के परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे अभी अभी घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे देखने के लिए आप www.uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं।इंटरमीडिएट की बात करें तो इस बार भी बालिकाएं बालकों से आगे रहीं। बालकों का पासिंग परसेंटेज 78.1 97 प्रतिशत रहा तो वहीं बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 85.96 फ़ीसदी रहा। जबकि हाई स्कूल में बालकों का पासिंग परसेंटेज 85.59 प्रतिशत रहा तो वही बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 92. 54% रहा। इंटर में 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए तो वहीं हाईस्कूल में 89.14 बच्चे उत्तीर्ण हुए। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया है। इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2023 का परिणाम भी घोषित किया है । शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने पूर्वाह्न 11.30 बजे परीक्षाफल की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top