Bollywood

सुशांत सिंह और इरफान खान के साथ काम करने से कंगना ने क्यों किया था मना

Ad

सुशांत सिंह और इरफान खान के साथ काम करने से कंगना रनौत ने किया मना

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुशांत के लिए न्याय की मांग करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनके साथ काम करने से मना किया था। यह बात फिल्ममेकर होमी अदजानिया की फिल्म की है जिसमें सुशांत सिंह और इरफान खान काम करने वाले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सुशांत की मौत के बाद उन्होंने आगे आकर बॉलीवुड में मूवी माफिया, आउटसाइडर्स के साथ होने वाले व्यवहार और स्टार किड्स को किस तरह प्रोजेक्ट किया जाता है, इन सबके बारे में बात कही। जिससे वह हर दूसरे दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।

साल 2016 में फिल्ममेकर होमी अदजानिया इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन कंगना ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

लेकिन यह फिल्म सुशांत और इरफान के साथ नहीं बन पाई। कंगना रनौत ने डेट इशुज होने की वजह से इसे काम करने से मना कर दिया। वह उस वक्त शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ ‘रंगून’ कर रही थी। और इसके बाद उन्होंने हंसल मेहता को फिल्म ‘सिमरन’ में काम करने के लिए हामी भर दी थी।

कंगना को सुनाई कहानी

मार्च 2016 में एक सूत्र ने एक न्यूज एजेंसी को बताया था, होमी अदजानिया ने कंगना रनौत को स्टोरी को नैरेट किया था और वह इस फिल्म में काम करना चाहती है। लेकिन उन्होंने पहले ही हंसल मेहता को ‘रंगून’ के बाद साथ काम करने के लिए हामी भर चुकी हैं। और तारीखों के बीच टकराव हो रहा है। लेकिन दोनों ने वादा किया है कि भविष्य में साथ काम करेंगे।

अंकिता का डेब्यू

इसके बाद कंगना ने ‘रानी लक्ष्मीबाई’ को चुना। इस फिल्म बाद में कंगना ने ही डायरेक्ट किया और इसका नाम ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ रखा। इस फिल्म से अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 6 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके है। दोनों टीवी के पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ के नाम से फेमस हुए थे। लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top