Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बिंदुखत्ता गांव की कनिका मेहरा का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

Ad

Haldwani Success Story: Kaninka Mehra Lalkuan: JNV Selection Update:

ADVERTISEMENTS Ad

भविष्य में अगर उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा मिल जाए तो आप हैरान मत होइएगा। यह अनुमान और कहना सिर्फ हमारा ही नहीं है बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के हिस्से आ रही उपलब्धियों का भी है। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर खेल हो या राजनीती, इष्ट देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेशवासी कई ऊँचे मुकामों पर पहुंचे भी और प्रभावशाली परिवर्तन के साथ हमारे राज्य का प्रबल परिचय सभी को दिया भी है। ऐसी प्रेरणादायक कहानियों को ना जानने वाले आज भी ऐसे बहुत लोग हैं जो बस अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। कुछ कर्तव्य ऐसे भी हैं जो निभाते-निभाते उपलब्धि बन जा रहे हैं। पिछले ही दिनों जिला नैनीताल से प्रतिभावान बच्चों के सैनिक स्कूल में प्रवेश की ख़बरों से चारों तरफ हर्षोल्लास था। आज भी हम एक ऐसी छात्रा के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने अपना शिक्षा का कर्तव्य कुछ इस तरह निभाया की वह उपलब्धि बन गया।

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जिला नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र की कनिका मेहरा की। कनिका ने अपनी मेहनत से जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पा लिया है। बता दें कि कनिका बिंदुखत्ता स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है। किसी भी छात्र के लिए शिक्षा किसी वरदान से कम नहीं होती। छात्रों को मिलने वाला यही वरदान उनके माता-पिता के लिए गर्व करने का विषय भी बन जाता है। ठीक इसी तरह कनिका के पिता नंदन सिंह मेहरा ने भी अपनी पुत्री की इस सफलता पर उसे शुभकामनाएं देने के साथ कनिका के अनुशासित और एकाग्र दिनचर्या की भी सराहना की है।

स्कूल प्रबंधन ने भी कनिका को मिली इस उपलब्धि के लिए ख़ुशी जताई है। कनिका के सभी अध्यापकों का कहना है कि अन्य छात्रों जैसी समानता रखने वाली कनिका पढाई के साथ-साथ व्यवहार में भी कुशल है। कनिका 2024-25 के प्रथम बैच में जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल में प्रवेश लेगी। कक्षा 6 से ही अपने उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों का संघर्ष देवभूमि के हर उस व्यक्ति के लिए गर्व का क्षण है, जो चाहते हैं कि यहाँ कि पीढ़ी केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक नया और सार्थक बदलाव लेकर आए। नवोदय विद्यालय में छात्रों के प्रवेश के बाद छात्र की किताबों, भोजन से लेकर यूनिफार्म तक का खर्चा नवोदय विद्यालय की तरफ से दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top