Sports News

क्या करुण नायर की होगी वापसी! विजय हजारे में दो शतक और एक बार भी नहीं हुए आउट

Ad

Indian Cricket: Karun Nair: Test Cricket: Vijay Hazare: न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा एक “करो या मरो” वाली स्थिति बन सकता है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया में हार जाता है, तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय बल्लेबाजी की समस्याएँ

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय बल्लेबाजी की प्रदर्शन की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। अधिकांश बल्लेबाज क्रीज पर लंबा समय नहीं बिता सके, जिससे टीम को एडिलेड (दूसरे मुकाबले) में हार और ब्रिसबेन (तीसरे मुकाबले) में फॉलोऑन से बचने में कठिनाई हुई। केवल बारिश ने भारत को फॉलोऑन से बचाया और मैच को ड्रॉ में बदला। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया जैसे कठिन दौरे पर टीम को मजबूत मिडिल ऑर्डर की जरूरत है, और इसमें चेतेश्वर पुजारा और अजिक्य रहाणे जैसे सीनियर खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी था।

करुण नायर की वापसी की राह

टीम इंडिया में वापसी के लिए कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर जोर दे रहे हैं, और एक ऐसा नाम है, जिसने भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा कीर्तिमान दिया था। हम बात कर रहे हैं करुण नायर की, जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा था। नायर ने आखिरी बार 2017 में टीम इंडिया के लिए खेला था, और तब से वह टीम से बाहर हैं।

करुण नायर का रिकॉर्ड और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 सीजन में चेन्नई टेस्ट में 303 रन की नाबाद पारी खेली थी, और यह पारी उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद नायर को टीम में लगातार मौके नहीं मिले और उन्हें बाहर कर दिया गया। हालांकि, नायर घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7500 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें 20 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 48 से ज्यादा का है।

विजय हजारे सीजन 2024-25 में शानदार प्रदर्शन

वर्तमान विजय हजारे सीजन 2024-25 में करुण नायर ने अब तक तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक जमाए हैं, और खास बात यह है कि वह इन तीनों पारियों में नाबाद रहे हैं। उन्होंने पहले तीन मैचों में 319 रन बनाए हैं, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है।

नायर का संदेश और भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद

करुण नायर ने हाल ही में कहा था कि वह अभी भी भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपनी तैयारी पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक वह क्रिकेट खेलेंगे, उनका प्राथमिक लक्ष्य देश के लिए खेलना रहेगा।

नायर के करियर की तुलना और आलोचनाएँ

करुण नायर के करियर पर नजर डालते हुए कई क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर हैरान हैं। टीम इंडिया में वर्तमान समय में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें एक, दो, बल्कि तीन से चार सीरीज में मौके मिल चुके हैं। लेकिन करुण नायर को सिर्फ तीन मैचों में फेल होने के बाद बाहर कर दिया गया, और इस बात को नजरअंदाज किया गया कि नायर ने अपनी पहली सीरीज में तिहरा शतक जमाया, अगर ये भविष्य के संकेत नहीं तो युजिवेंद्र चहल की वो बात याद आई जिसमें वो एक इंटरव्यू में कुलदीप यादव से बोल रहे थे कि तुम जुगाड़ से टीम में आए थे क्या …

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top