Election Talks

उत्तराखंड: भाजपा से निवर्तमान विधायक के बेटे को टिकट मिलने पर मेयर ने दिया इस्तीफा

Ad

ऊधम सिंह नगर: भाजपा ने काशीपुर विधानसभा निवर्तमान विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया है। इसके बाद भाजपा खेमे में कलह की खबरे सामने आ रही हैं। काशीपुर नगर निगम की मेयर उषा चौधरी सहित कई वरिष्ठ भाजपाईयों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निवर्तमान विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिए जाने के कदम को परिवारवाद को बढ़ावा देना करार दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सामूहिक इस्तीफा देने वालों में मेयर उषा चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. गिरीश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चण्डोक, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, गुरबख्स सिंह बग्गा, समेत तमाम भाजपाई शामिल है।

एक होटल के सभागार में आयोजित दावेदारों की बैठक में भाजपा द्वारा काशीपुर के प्रत्याशी के नाम पर विरोध जताया गया। इस लिस्ट में राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चण्डोक समेत तमाम पदाधिकारी शामिल हैं। उनका कहना है कि विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें टिकट मिल गया। भाजपा के कई ऐसे नेता है जिन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा की सेवा में झोंक दिया लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top