Nainital-Haldwani News

काशीपुर में योगी ने भरी हुंकार और कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ इस तरह किया प्रहार, देखें

Ad

काशीपुर: नैनीताल लोकसभा सीट को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरा जोर लगा रहे हैं। भाजपा के लिए इस सीट को अपने पास रखने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस को अपना खोया हुआ सम्मान प्राप्त करना है। दोनों ही दलों के स्टारप्रचार अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशीपुर में रैली को संबोधित करने पहुंचे। योगी ने पहले शब्द से ही कांग्रेस पर निशाना साधा और सेना पर सवाल करने वालों को भी आड़े हाथ लिया। सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर वार किया। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ होने वाली हरकत को देशद्रोह ही कहा जाएगा।

कांग्रेस चाहती है कि  देशद्रोह के कानून को वापस लिया जाए। उनकी इस सोच से देश में काफी उबाल है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश की कमान संभाली। भारत में कांग्रेस के समय मे आतंकवाद और नक्सलवाद बड़ा था। योगी ने आतंकवाद अलगाववाद और नक्सलवाद पर प्रहार किया।

उन्होंने देश की सेना के पराक्रम की जमकर तारीफ की।  इसके अलावा उन्होंने भारत पर बुरी नजर रख उसके माहौल को खराब करने की कोशिश में जुटी ताकतों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ये यंग भारत है और अपने देश की रक्षा के लिए हम कोई भी बड़ा एक्शन लेने में बिल्कुल देरी नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की कार्यशैली का गुणगान किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल को गौरवशाली बताया। काशीपुर की जनता से नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की करी अपील। केंद्र सरकार की किसानों को 6 हजार रुपये देना देश की योजना का भी गुणगान किया।  इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद। उन्होंने अजय भट्ट के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ अपना संबोधन खत्म किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top