Nainital-Haldwani News

काठगोदाम चौकी इंचार्ज की गौला नदी में डूबने से मौत

Ad

हल्द्वानी- होली के दिन काठगोदाम ( kathgodam police) के गौला बैराज में एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबने से काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । दरोगा अमरपाल ( kathgodam police station) गौला बैराज गये थे।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक को गौला बैराज काठगोदाम में ड्यूटी कर्मचारीगण द्वारा जरिए दूरभाष सूचना दी गई की एसआई अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में ड्यूटी व बचाव कार्य के दौरान डूब गए है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद ड्यूटी कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गाड़िया ने बताया कि बैराज में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त था। समय करीब 16.45 बजे एसआई अमरपाल सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार के साथ मौके पर आए थे। जो बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रहे थे।

इसी दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक कोरंगा पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर , हाल संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसकी बचाने की अपील पर कांस्टेबल प्रताप गाड़िया, बैराज में कूदा, जिसके पीछे से एसआई अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े।

दोनो के द्वारा उक्त दीपक कोरंगा को बचाया गया, एवम कांस्टेबल प्रताप गाड़िया उक्त व्यक्ति दीपक को बाहर निकालकर लाने लगा, इसी दौरान एसआई अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे, जिसे बचने को जाने तक बैराज के चैनल में डूब गए । इसके पश्चात बैराज के गेट को खुलवाकर एसआई अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर बृजलाल हॉस्पिटल लाया गया, जहां अमरपाल को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक दरोगा के परिजनों इस घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top