Nainital-Haldwani News

आपके काठगोदाम रेलवे स्टेशन को मिले दो अवार्ड, सैकड़ों स्टेशनों के बीच बना नंबर वन

Ad

हल्द्वानी: हमेशा से अपनी सुंदरता, सुविधाओं व अच्छे पहलुओं के लिए याद किए जाने वाले काठगोदाम स्टेशन को अवार्ड मिला है। इसे पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे स्वच्छ और सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन के लिए अवार्ड दिया गया है। गौरतलब है कि काठगोदाम स्टेशन पर जाने वाला हर यात्री स्टेशन की तारीफ किए बिना नहीं रहता।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन की स्वच्छता देख कर हर कोई मंत्र मुग्ध रह जाता है। स्वच्छता के लिए स्टेशन की हमेाश से प्रशंसा होती रही है। गौरतलब है कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन कुमाऊं मंडल का अंतिम रेलवे स्टेशन है। यहीं से सभी जगह के लिए ट्रेनें रवाना होती हैं। अन्य राज्यों से आने वाले यात्री नैनीताव या पहाड़ जाने के लिए इसी स्टेशन पर उतरते हैं।

ऐसे में स्टेशन प्रबंधन की जिम्मेदारी भी बनती है कि पहाड़ों की छवि के लिहाज से इसे सर्वोत्तम रखा जाए। इसी कड़ी में प्रबंधन ने अच्छा काम भी किया है। जिसके लिए अब स्टेशन को पुरस्कार दिया गया है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे के सर्वोत्तम स्वच्छ और सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन (विशिष्ट) पुरस्कार के लिए चुना गया है।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने जानकारी दी और बताया कि काठगोदाम स्टेशन को पहली बार दो पुरस्कर मिले हैं, ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार, स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं आदि कई सारे पहलू पर अच्छा काम करने के बाद दिया गया है।

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के अंतर्गत इज्जतनगर, लखनऊ और वाराणसी मंडल आते हैं। गौरतलब है कि काठगोदाम स्टेशन को सैकड़ों स्टेशनों में से दो बेस्ट अवार्ड मिला है। हल्द्वानी लाइव यात्रीगण से अपील करता है कि जिस तरह का सहयोग आपने अभी तक बनाया है वैसा ही आगे भी कायम रखें और स्टेशन को साफ रखने में मदद करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top