Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से देहरादून, हफ्ते में अब तीन दिन चलेगी ट्रेन, 11 जून से शुरू होगा संचालन

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने के बाद यातायात को सुचारू करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने हल्द्वानी से देहरादून जाने वाले यात्रियों को सौगात दी है। कोरोना वायरस के चलते बसों का संचालन कम हो रहा है और ऐसे में यह ट्रेन काफी अहम बन गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते पूर्वोत्तर रेलवे ने 11 जून से काठगोदाम-देहरादून विशेष ट्रेन को सप्ताह में दो के बजाए तीन दिन चलाने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इज़्ज़तनगर रेलवे प्रशासन ( 04125) काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी का संचालन 11 जून से करेगा। अगले आदेश तक यह ट्रेन काठगोदाम से सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। (04126) देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी 10 जून से अगले आदेश तक देहरादून से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन रात 7:55 बजे रवाना होगी और देहरादून सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। ओर देहरादून से यही ट्रेन रात 11:30 बजे रवाना होगी और सुबह 7:15 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना के अनुसार संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top