Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बस अड्डे में हाई वोल्टेज ड्रामा, वॉल्वो बस हुई लेट तो यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

Ad

Haldwani news: Volvo Bus: उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रतिदिन हजारों पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब हो रही हैं। जिसके चलते बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और एक बार फिर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के खराब होने के वजह से यात्रियों का दिक्कत का सामना करना पड़ा। ( Kathgodam bus station )

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रियों ने किया हंगामा

काठगोदाम डिपो हल्द्वानी बस अड्डे से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सुबह 9, 10, 11:30 और दोपहर 1:30 बजे रवाना होती है। रविवार सुबह नौ बजे चलने वाली वॉल्वो बस खराब होने के कारण बस अड्डे पर नहीं पहुंची। इस पर 30 यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा कि उन्होंने बस की ऑनलाइन टिकट बुक कराई है। और अब अचानक वह कहां को जाएंगे। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने करीब एक घंटे बाद सुबह 10 बजे की वॉल्वो बस से यात्रियों को दिल्ली रवाना किया। वहीं दिल्ली से दो बजे लौटी वॉल्वो बस को दोबारा 2:30 बजे दिल्ली को भेजा गया। ( Volvo bus delayed due to breakdown )

उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरूआत होते ही आए दिन भारी संख्या में पर्यटन उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पहाड़ जाने और वापस अपने राज्य जाने के लिए यात्री बसों की सवारी करते हैं। लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की खराब हालात के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नही बस स्टेशन में बस यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं है। यहां पंखे तो लगें हैं लेकिन वह चलते नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को इस भीषण गर्मी में और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top