Nainital-Haldwani News

काठगोदाम- दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का बदला रूट, लालकुआं की एक ट्रेन भी हुई निरस्त

Ad

Haldwani news: रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को रामपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर फुट ओवरब्रिज में मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों के समय और रूट में परिवर्तन किया है। 16 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बुधवार और गुरुवार को पांच ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। वहीं काठगोदाम से दिल्ली जानी वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस रास्ते चलेगी काठगोदाम- शताब्दी ट्रेन

रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद- बरेली खंड के रामपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर फुट ओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते गाड़ियों की रि-शिड्यूलिंग और मार्ग परिवर्तन किया गया है। जिसके चलते 16 मई को चलने वाली 12040 नई दिल्ली- काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग कठघर- रामपुर- लालकुआं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटघर- काशीपुर- लालकुआं के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 16 मई को काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन ढ़ाई घंटे देरी से चलेगी। बता दें कि लालकुआं से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसंजर ट्रेन का संचालन भी रद्द रहेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top