Election Talks

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद दिया बड़ा बयान

Ad

Kedarnath Election: केदारनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जाने के बाद आशा नौटियाल ने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी के सभी पदाकारियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 सालों से केदारनाथ धाम का निर्माण कार्य चल रहा है न सिर्फ केदारनाथ की जनता ने बल्कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी गवाह है कि प केंद्र राज्य सरकार ने केदारनाथ विकास के लिए किस तरह से काम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है केदारनाथ में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है डबल इंजन सरकार का फायदा आम लोगों को मिल रहा है

आशा नौटियाल का कहना है कि एक बार फिर केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। भाजपा में नारी शक्ति का हमेशा से सम्मान रहा है नारी शक्ति एकजुट होकर भाजपा को अपना जन समर्थन प्रदान करेंगी । भाजपा महिला मोर्चा की पूरी गंभीरता के चुनावी मैदान में है भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में जुटे हुए है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top