Rudraprayag News

केदार नगरी बर्फ की चादर में ढकी, पैदल मार्ग बंद, जवान तैनात

kedarnath dham
Ad

UttarakhandNews : Rudraprayag : KedarnathSnowfall : ITBP : PolicePatrol : HeavySnow : HimalayanWeather : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम और संपूर्ण केदारघाटी में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। धाम और आसपास के क्षेत्रों में कई फीट तक बर्फ जम गई है। तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिरने के बावजूद रुद्रप्रयाग पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम के सभी पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। वहीं बर्फ से ढकी पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं…जिससे प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर गया है। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में घुटनों तक बर्फ जमने से क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस और ITBP के जवान बर्फबारी के बावजूद मंदिर परिसर और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। जवान लगातार गश्त (Patrolling) कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रख रहे हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बल का मनोबल ऊँचा है।

बर्फबारी के कारण आवागमन मार्गों पर जमी बर्फ को हटाने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जवान लगातार सहयोग कर रहे हैं। पुलिस और ITBP का संयुक्त दल किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह सतर्क है। संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन उपकरण और धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के ढांचे की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।

भारी बर्फबारी के बावजूद, केदारनाथ धाम की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर कर सामने आई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से ठंड में भी वृद्धि हुई है। पर्यटन और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन कठिन हुआ है….लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से धाम में व्यवस्था बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top