Rudraprayag News

CM धामी की मौजूदगी में खुले केदारनाथ के कपाट, ठंड के बावजूद भक्तों की भारी भीड़

Ad

Kedarnath Opening 2026 | CM Dhami Statement | Char Dham Yatra | Kedarnath News | Uttarakhand Tourism | Kapaat Open : आस्था के प्रतीक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, पूरी घाटी हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी और भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस खास अवसर पर मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था…जिससे धाम की भव्यता और भी निखरकर सामने आई। कपाट खुलने के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ पड़े…हालांकि धाम में इस समय कड़ाके की ठंड बनी हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि केदारनाथ धाम का कपाट खुलना केवल धार्मिक आयोजन नहीं…बल्कि प्रदेश की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें।

कपाट खुलने के बाद धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठंड के बावजूद भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे और शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

इस दौरान मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा का आयोजन भी किया गया…जिसने पूरे माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। आसमान से बरसते फूलों के बीच भक्तों की आस्था चरम पर दिखाई दी।

कपाट खुलने से एक दिन पहले बाबा केदार की डोली धाम पहुंची थी…जिसका श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। डोली के आगमन के साथ ही क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया था।

अब अगले छह महीनों तक केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां पहुंचेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top