Uttarakhand News

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाबा के आशीर्वाद से बची सभी यात्रियों की जान

featured image credit google/social media
Ad

Kedarnath Helicopter Emergency Landing: Kedarnath Breaking News:

ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद अभी तक लाखों श्रद्धालु धाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले कई यात्री हेलीकाप्टर से भी यात्रा करते हैं। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी नियमित है। इसी बीच यात्रियों को केदारनाथ दर्शन के लिए ले जा रहे हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आ रही है। बता दें कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। (Kedarnath Helicopter Service)

हैलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

केदारनाथ में यात्रियों को हेलीकाॅप्टर यात्रा प्रदान करने के लिए 9 हेलीकाॅप्टर कंपनियां सेवा में हैं। इसी बीच शुक्रवार 24 मई 2024 को क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग ने सभी यात्रियों, प्रशासन और मंदिर प्रबंधकों को चिंता में डाल दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकाॅप्टर में 6 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग का पता लगते ही सभी यात्री तनाव में आ गए और घबरा गए। लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से हेलीकाॅप्टर की सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह लैंडिंग केदारनाथ हेलिपैड से कुछ ही दूर मिट्टी में खाली जगह पर हुई। (Kedarnath Helicopter Technical fault)

इसलिए करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। कंपनी द्वारा तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी गई है। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकाॅप्टर में हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो जाने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस परिस्थिति में पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकाॅप्टर को सफलतापूर्वक मिट्टी की एक खाली जगह पर लैंड कराया। इसमें किसी भी यात्री के घायल होने या चोट लगने की सूचना नहीं है। साथ ही यात्रियों के घबराने के बाद पायलट द्वारा उन्हें उचित जानकारी देकर शांत किए जाने की भी सुचना मिली है। बता दें कि इस हेलीकाप्टर ने सुबह लगभग 7 बजे  शेरसी से यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। (Kedarnath Helicopter Emergency Landing)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top