Rudraprayag News

चारधाम में बिगड़ा मौसम, केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। केदारनाथ जाने का प्लान कर रहे तीर्थयात्रियों को बता दें कि तीन मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी है। हालांकि तीर्थयात्री अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले केदारनाथ के लिए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक लगाई थी। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि मौसम खराब होने के वजह से शासन ने पंजीकरण रोकने का आदेश जारी किया है।

इस आदेश के जारी होने के बाद केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम के लिए ही पंजीकरण कराते हैं लेकिन अब खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण कर रहे हैं।

अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि केदारनाथ के खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोका है। मौसम के सामान्य होने के बाद पंजीकरण दोबारा शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top