Rudraprayag News

केदारनाथ यात्रा अपडेट: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना

Ad

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़ी गधेरे के पास अचानक भारी बोल्डर, मलबा और पत्थर गिरने से पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सोनप्रयाग से आगे यात्रा को रोक दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमें और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। मैनुअल तरीके से यह कार्य जारी है, इसलिए मार्ग खुलने में कुछ समय लग सकता है।

प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अफवाहों से बचें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मनकटिया क्षेत्र और गौरीकुंड की छोटी पार्किंग से आगे का रास्ता पैदल यात्रा के लिए खुला है…लेकिन मुख्य मार्ग खुलने तक संयम और धैर्य बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top