Rudraprayag News

केदारनाथ धाम आने वाले भक्तजन कृपया ध्यान दें…महंगी होने वाली है यात्रा!

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम आने की तैयारियां कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। केदारनाथ धाम की यात्रा अब आपको पहले से अधिक महंगी पड़ेगी। माना जा रहा है कि केदारनाथ हेली सेवा का किराया 3 साल के लिए तय किया जा सकता है और यह भी कि किराए में 10 से 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होना तय है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एविएशन कंपनियां अपने-अपने रेट प्रस्तुत करेंगी, जिसके हिसाब से किराया तय किया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2020 में केदारनाथ के लिए सेवा के लिए आठ कंपनियों के साथ 3 साल का अनुबंध किया गया था। सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से किराया तय हुआ था। उसके बाद साल 2020 व 2021 में संक्रमण की लहर ने चार धाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया। इस दौरान यात्रा बंद रही।

यात्रा बंद होने के कारण हेली सेवा का संचालन भी नहीं हुआ। कोरोना का खतरा कम होने के बाद साल 2022 में यात्रा का संचालन फिर शुरू किया गया। एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में बढ़ने के कारण एविएशन कंपनियों ने सरकार को किराया में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। क्योंकि पहले से 3 साल का अनुबंध था, इसलिए सरकार ने किराया बढ़ाने की अनुमति नहीं दी थी।

अगर दोनों तरफ से किराए की लिस्ट पर नजर डालें तो फिलहाल गुप्तकाशी से केदारनाथ तक ₹7750, फाटा से केदारनाथ तक ₹4720 जबकि सिरसा से केदारनाथ तक ₹4680 किराया लिया जा रहा है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने जानकारी दी और बताया कि फिलहाल केदारनाथ हेलीकॉप्टर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही नए सिरे से किराया तय किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top