Nainital-Haldwani News

शुरू हो रहा है खैरना पुल, नीम करौली बाबा का आर्शीवाद लेकर होगा उद्धाटन

Ad

हल्द्वानी: केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री अजय भट्ट (गुरूवार) को नई दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री भट्ट 10 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10.30 बजे प्रस्थान कर 11.10 बजे सिडकुल भीमताल में मैसर्स कुमाऊं ग्लेशियर एक्वा कम्पनी का उद्घाटन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके पश्चात 12.40 बजे कैंची धाम मन्दिर का भ्रमण करने के इसके पश्चात 13.10 बजे खैरना पुल तथा मजेठा वाटर पम्पिंग प्रोजेक्ट का उद्धाटन करेंगे। बता दें कि 10 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का निर्माण कार्य पिछले वर्ष नवंबर में पूरा हो चुका है। लोकार्पण न होने से इसे पूरी तरह से वाहनों के लिए नहीं खोला गया है। इस पुल के शुरू होने के बाद हल्द्वानी जाने वालों को राहत मिलेगी क्योंकि मार्ग पर कई बार जाम लगता है। लंबे वक्त से लोगों को इंतजार था कि ये पुल शुरू हो।

अजय भट्ट अपराह्न 3 बजे से विलेज खैरना में जनसम्पर्क करेंगे तथा 4 बजे चमरिया में 4.30बजे गांव काकडीघाट में 4.50 बजे सुयालबाडी में 5.10 बजे क्वारब में 5.30 बजे मोना में तथा सांय 6.30 बजे ल्वेशाल में जनसम्पर्क करेंगे और मुक्तेश्वर को रवाना होगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top