Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज़

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में 2 दिनों से गहमागहमी का माहौल जारी है। उत्तराखंड में भाजपा ने बहुमत जरूर हासिल किया है। मगर हाईकमान के सामने मुख्यमंत्री ढूंढने की चुनौती बनी हुई है। इस लिस्ट में अभी तक मुख्यमंत्री धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब एक और खबर सामने आई है। जिसको कई तरह से तोड़ मरोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल खानपुर से पहली बार जीत हासिल करने वाले पत्रकार उमेश कुमार सीएम धामी और कैलाश विजयवर्गीय से मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि खानपुर से उमेश कुमार शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी थे। उन्होंने कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को हराया है। चैंपियन के घर में निर्दलीय प्रत्याशी की इस जीत को बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है। अब शुक्रवार को उमेश कुमार मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पहुंचे। जिसके बाद से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं पनपने लगी।

हालांकि उमेश कुमार ने खुद ही सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने बताया कि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होने वाले हैं। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक बने हैं और आने वाले समय में भी निर्दलीय ही रहेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री के नामों पर गहनता से चर्चा शुरू कर दी है। इस लिस्ट में सीएम धामी के अलावा रमेश पोखरियाल निशंक, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि कई नाम चल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top