Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर निवासी खूशबू का सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ चयन

Ad

Uttarakhand News: Khushboo Dogra: Success: रुद्रपुर के गूलरभोज क्षेत्र के कोपा कृपाली गांव की रहने वाली खुशबू डोगरा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा में कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, खुशबू ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले प्रयास में महज दो अंकों से पीछे रह गईं थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस बार उन्होंने पूरे समर्पण के साथ तैयारी की और परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। ARO की परीक्षा पास करने के बाद खुशबू का चयन उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे गांव में गर्व की लहर दौड़ गई है।

साधारण परिवार, असाधारण उपलब्धि
खुशबू एक बेहद सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता ओमप्रकाश डोगरा ने बताया कि वह हमेशा से जानते थे कि उनकी बेटी कड़ी मेहनत से कुछ बड़ा जरूर करेगी। मां उषा देवी और अन्य परिजन भी खुशबू की सफलता से भावुक और गर्वित हैं। खुशबू ने वर्ष 2021 में प्रारंभिक परीक्षा पास की, 2023 में मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक दी और 2025 में प्रायोगिक परीक्षा, कंप्यूटर, हिंदी और अंग्रेजी टंकण परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की। उनका कहना है कि लड़कियों को अपने सपनों को पाने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। पहली बार असफलता हाथ लगे तो भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top