Almora News

अल्मोड़ा की किरन बिष्ट को दें बधाई, बोर्ड परीक्षा में मिले 91.2 प्रतिशत अंक

Ad

UK Board Result: Kiran Bisht Almora: UK Board Toppers: Almora Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 30 अप्रैल 2024 को 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भी परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में ज़्यादा अच्छा रहा है। जी हाँ इस बार 12वीं की परीक्षा में 96000 विद्यार्थी उपस्थिति हुए थे। 12वीं का सफलता प्रतिशत वर्ष 2024 में 82.63% रहा, इसमें 78.19% छात्रों को तो 85.96% छात्राओं को सफलता प्राप्त हुई। रिजल्ट घोषित होने के बाद से पूरे प्रदेश से कई बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की कहानी सामने आ रही है। सफलता के क्रम में एक और खबर अल्मोड़ा से सामने आई है। अल्मोड़ा की 12वीं की छात्र किरन बिष्ट को UK बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंक प्राप्त हुए हैं।

व्यक्तिगत विवरण

बता दें कि किरन बिष्ट अल्मोड़ा की निवासी हैं। साथ ही उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई अल्मोड़ा के ही एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज से पूरी की है। पहाड़ की बेटी किरन ने अपनी उपलब्धि से कम संसाधनों में भी लगन और एकाग्रता के बूते सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा सभी को दी है। किरन को 12वीं की परीक्षा में इंग्लिश में 83, जियोग्राफी में 96, इकोनॉमिक्स में 90, पोलिटिकल साइंस में 95 और हिंदी में 92 अंक प्राप्त हुए हैं। किरन की इस उपलब्धि से उनके पिता अमर सिंह बिष्ट और माता कमला बिष्ट हर्षमग्न है। किरन ने भी अपनी सफलता माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को समर्पित की है। किरन की इस उपलब्धि की खबर सामने आने पर सभी क्षेत्रवासियों और परिचितों ने उन्हें व उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

परिश्रम की शक्ति

हल्द्वानी लाइव UK बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। साथ ही परीक्षा में इस वर्ष पास ना होने वाले बच्चों को भी हिम्मत बनाए रखने और उनके माता-पिता से धैर्य बनाए रखने की अपील भी करता है। जीवन का खेल कागज़ों से नहीं बल्कि प्रेम और परिश्रम से खेला जाता है। आप भी प्राप्त हुए परिणामों से सीखिए और दोगुनी मेहनत से अगले वर्ष पुनः प्रयास कीजिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top