Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग जाखणी गांव की किरन रावत ने तीन बार उत्तीर्ण किया UGC NET ,अब USET में सफलता मिली

Ad

Uttarakhand News: Teacher Kiran Rawat Rudraprayag: USET Exam: कहते हैं जब लगन लगती है तो साधना का पथ तैयार होता है। और यही साधना का पथ जीवन में आत्मिक शांति और खुशी का संचार करता है। कुछ ऐसी ही लगन से मंजिल पाने वाली पहाड़ की बेटी किरन रावत पर आज हर कोई गर्व कर रहा है। दरअसल, मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के चोपता (जाखणी) गांव निवासी किरन रावत ने तीन बार यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब यूसेट की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। किरन की सफलता पर परिजनों के साथ-साथ नाते रिश्तेदारों में भी खुशी है। किरन के पिता रणजीत सिंह बस ड्राइवर हैं, जबकि पति हर्षवर्धन रावत पुलिस कांस्टेबल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि साल 2022 से किरन रावत रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज ग्वेफड में हिंदी प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्तमुनि में एलटी हिंदी के पद में कार्यरत थीं। साल 2018 में किरन बाल विकास निर्भया प्रकोष्ठ में संविधा के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में किरन अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना कॉलेज से हिंदी विषय में पीएचडी भी कर रही हैं। ऐसे में अपनी लगन के दम पर नित सफलता के आयाम स्थापित करती पहाड़ की इस होनहार बेटी को बधाइयां और शुभकामनाएं देने की होड़ मची है। परिजन, रिश्तेदारों के साथ ही परिचित और स्टाफ के लोग भी किरन की अथक मेहनत की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top