Nainital-Haldwani News

KMVN शुरू करेगा युवाओं के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स, स्थापना दिवस पर एक नया प्लान

Ad

Nainital News: कुमाऊं मण्डल विकास निगम के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने केक काट के स्थापना दिवस मनाया और साथ ही उन्होंने ड्रीमलैंड कुमाऊं बुक का विमोचन किया। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि एडवेंचर के लिए नव युवाओं का हमें साथ मिले और हमें छोटे-छोटे कोर्स भी कराने चाहिए जिससे कि उनके रोजगार को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुमाऊ मण्डल विकास निगम के सभी स्टाफ का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी, महाप्रबंधक एपी बाजपेयी और साथ ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top