Nainital-Haldwani News

कैंची धाम यात्रा से पहले जान लें ये बात, होटल के नाम पर हो रही साइबर ठगी

Ad

हल्द्वानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में एक होटल के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट ने छह श्रद्धालुओं को करीब 25 हजार रुपये की चपत लगा दी। दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ से आए ये श्रद्धालु जब होटल पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने बताया कि कोई बुकिंग ही नहीं की गई है। ठगी का एहसास होते ही सभी लोग हैरान रह गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कैंची धाम के पास एक पंत होटल के नाम से किसी अज्ञात साइबर ठग ने फर्जी वेबसाइट बना दी थी। वेबसाइट पर मोबाइल नंबर, फोटो और बुकिंग ऑप्शन भी दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने उसी के ज़रिए एडवांस पेमेंट कर दिया। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो होटल स्टाफ ने बुकिंग से साफ इनकार कर दिया।

होटल के प्रबंधक शरत चंद्र ने बताया कि यह पहली बार नहीं है इस तरह की ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं….खासकर धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर। उन्होंने थाना भवाली में पूरे मामले की तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top