Uttarakhand News

Kota : जावेद हबीब के महिला के सिर पर थूकने को लेकर सेन समाज ने फूंका जावेद हबीब का पुतला।

Ad

जावेद हबीब मुजफ्फरनगर में सेमिनार के दौरान।

Kota : मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को लेकर देश भर में लोगों का गुस्सा फूट रहा है दरअसल हाल ही में जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जिसमें वह एक महिला के बाल स्टाइल करते वक्त कहते हैं कि अगर पानी नहीं है और इस महिला के सिर पर थूक देते हैं। यह वीडियो मुजफ्फरनगर में एक हेयर स्टाइलिंग की वर्कशॉप (कार्यशाला) के दौरान का है जिस पर हिंदू संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन के साथ साथ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि इस वीडियो में दिखने वाली महिला पूजा गुप्ता एक ब्यूटी पार्लर संचालिका हैं पूजा गुप्ता ने कहा कि वह जावेद हबीब को सजा दिलाकर रहेंगी। पूजा ने कहा कि जिस तरह हबीब ने हरकत की है, वह निंदनीय है। उन्हें कतई इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुर्सी पर बैठने के बाद उनके साथ ऐसी हरकत हो सकती है। पुलिस को तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए।

कोटा में सैन समाज के लोग जावेद हबीब का पुतला जलाते हुए।

जावेद हबीब के विरोध में अब कोटा का सेन समाज उतर आया है। शनिवार को सेन समाज के लोगों ने रंगबाड़ी इलाके में जावेद हबीब का पुतला फूंका। साथ ही लोगों ने हबीब की फ्रेंचाइजी को बंद करने की कार्यवाही की मांग भी की है।

समाज के लोगों ने कहा कि हबीब ने हेयर कट करने के दौरान महिला के सिर में थूका, ये कृत्य महिलाओं का अपमान तो है ही साथ ही जावेद हबीब ने इस घटिया हरकत से हेयर कट का काम करने वाले लोगों को भी शर्मसार करने का काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top