Nainital-Haldwani News

MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद ABVP के खाते में

Ad

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अपना परचम लहराया है। एबीवीपी की ओर से उम्मीदवार  कुलदीप कुल्याल ने एनएसयुआई प्रत्याशी मीमांशा आर्य को 597 वोटों से हराया। मतगणना 16 राउंड तक हुई और सभी में कुलदीप बढ़त बनाए हुए थे। एनएसयुआई प्रत्याशी मीमांशा ने कुलदीप को शानदार टक्कर दी लेकिन वह इतिहास रचने में नाकाम रही है। हार के बाद भी मीमांशा की सोशल मीडिया में तारीफ हो रही है। हर कोई उनके जज्बें को सलाम कर रहा हैं। कॉलेज के छात्रों की मानें तो चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है लेकिन विपक्ष में खड़ी मीमांशा के साहस ने बताया आने वाले समय में MBPG कॉलेज में छात्रा अध्यक्ष हो सकती है। बता दें कि एमबीपीजी कॉलेज 1960 में  स्थापित हुआ और 1978 से छात्रसंघ की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। तब से लेकर अभी तक में यह पहला मौका था कि जब कोई दलित छात्रा (मीमांशा आर्य) अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में अध्यक्ष सहित 10 में से कुल 6 पदों के लिए हुआ चुनाव था। उनमें से 4 पदों  निर्विरोध प्रत्याशी पहले ही चुने जा चुके है।  कॉलेज में 12293 छात्र छात्राओं है जिसमें 4252 ने किया अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत लगभग 34.68 प्रतिशत रहा था।

MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के नतीजे-

  • अध्यक्ष-कुलदीप कुल्याल
  • उपाध्यक्ष-अभिलाष कांडपाल
  • सचिव- हिमांशु सैलानी
  • संयुक्त सचिव-प्रकाश पनेरू
  • कोषाध्यक्ष-रोहित रावत
  • छात्रा उपाध्यक्ष: नेहा बिष्ट

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top